फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 घंटे तक की देरी से आईं गाड़ियां

Thu, 10 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हरियाणा के पलवल में हुए ट्रेन हादसे के दूसरे दिन भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट सका। दिल्ली-भोपाल मुख्य ट्रैक पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनें दो से 19 घंटे तक की देरी से झांसी आईं। इस कारण सैकड़ों यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर फंसे रहे।
विज्ञापन


पलवल रेल हादसे का असर दूसरे दिन बुधवार को भी बना रहा। हालत यह रही कि झांसी स्टेशन पर मंगलवार की रात आने वाली गाड़ियां लेटलतीफी के कारण बुधवार को दिन में आईं। इनमें निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12190 अप महाकौशल एक्सप्रेस 19 घंटे, 12410 अप गोंडवाना एक्सप्रेस 13.30 घंटे, 22682 अप यशवंतपुर प्रीमियम एक्सप्रेस, 12724 अप आंध्रा एक्सप्रेस 13 घंटे, 12616 अप जीटी एक्सप्रेस 11 घंटे, 22692 अप राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे, 12448 अप यूपी संपर्क क्रांति साढ़े आठ घंटे, 12920 अप मालवा एक्सप्रेस 10 घंटे, 12156 अप हबीबगंज एक्सप्रेस 10 घंटे, 12628 अप कर्नाटका एक्सप्रेस व 12622 अप तमिलनाडु एक्सप्रेस नौ घंटे, 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस 10.30 घंटे, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस आठ घंटे, 12172 अप हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12 घंटे, 12486 अप श्री गंगानगर नांदेड एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12138 अप पंजाब मेल एक्सप्रेस सात घंटे, 12804 अप स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस पांच घंटे, 22416 अप नई दिल्ली वास्कोडिगामा एक्सप्रेस पांच घंटे, 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12708 अप आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति पांच घंटे, 12280 अप ताज एक्सप्रेस पांच घंटे, 12648 अप कांगो एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12630 अप यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस तीन घंटे आदि ट्रेनें विलंब से आईं। ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला देर रात तक बना रहा।  

सौ से अधिक यात्रियों ने रद कराए आरक्षण
ट्रेनों के देरी से आने के कारण बुधवार को आरक्षण कार्यालय में आरक्षण टिकट रद कराने के लिए कतार लगी रही। आरक्षण कार्य के दौरान सौ से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण रद कराए। वहीं, तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही ट्रेनों का रेलवे को पूरा किराया वापस करना पड़ा। साथ ही कई यात्रियों को दूसरी ट्रेन में यात्रा करने की भी परमीशन देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें