फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका

Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
terrorism. jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। कश्मीर के उड़ी सेना मुख्यालय में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की संख्या 18 हो गई है। सैनिकों की शहादत से गुस्साए लोगों ने सोमवार को पाकिस्तान का झंडा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री एवं आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
विज्ञापन


बजरंग दल महानगर के सदस्यों ने इलाइट चौराहा पर पाकिस्तान सरकार व आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। विभाग संयोजक विनोद अवस्थी ने कहा कि हमारे देश की सेना आतंकवाद से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। जिला संयोजक अनूप करोसिया ने कहा कि सहने की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब सरकार कार्यवाही करे।

जिला गौरक्षा प्रमुख सोनू ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार आतंकवादियों को उनके घरों में घुसकर मारे। इस अवसर पर सुधीर रायकवार, सुमित नाहर राजा, श्याम बिहारी यादव आदि मौजूद रहे। भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों ने इलाइट चौराहा पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर मंगल श्रीवास्तव, अतुल सिन्हा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इधर, टहरौली के गांव घांघरी में आम सभा हुई।
विज्ञापन


रत्नेश समाधिया, मुकेश समाधिया, आजाद समाधिया, बृजेंद्र शर्मा आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शिवसेना की सदर विधान सभा इकाई ने शहीद सैनिकों को लक्ष्मीबाई पार्क में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शंकर लाल कुशवाहा, अशोक मित्तल, संजीव तिवारी आदि ने सरकार से मांग की कि वह जवाब दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें