फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रदर्शनी में मनु के चित्र उकेर कर दिखाया हुनर

विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय में लगाई गई अंतर्राष्ट्रीय मनु चित्रकला प्रदर्शनी में पुरस्कृत किए गए चित्रक?
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सुविधा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं व महिलाओं ने तस्वीरों के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई मनु के चित्र को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था की कोऑर्डिनेटर मेराज फातिमा ने कहा कि सभी तरह की पेंटिंग काफी सराहनीय हैं। इसमें से सबसे बेहतरीन चुनाव करना काफी मुश्किल हैै। डॉ. वसीम खान ने कला इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी साफ दिखती है। कार्यक्रम संयोजक मृदुला सक्सेना ने कहा कि विदेशी चित्रकारों के शुभकामना संदेश वीडियो के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। वहीं अन्य शहरों से आई हुईं चित्रकारों का आना काफी बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर मुईन अख्तर, विक्रांत झा, आशु खत्री, उपासना जैन, अर्चना गुप्ता, भावना दुबे, प्रियंका, साहिबा, शैलजा, पूजा, संजीव, शीतल, कामिनी, हेमलता व नीता सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पापा पेंटिंग करते थे तब से ही मन में पेंटिंग करने की उमंग जागी थी। चित्रकला में पीएचडी करना उद्देश्य है। चित्रकार की दुनिया में नाम कमाना चाहती हूं।
प्रतिभा डोगरें, चित्रकार
बचपन से ही बड़ी चित्रकार बनने की जिज्ञासा थी। परिजनों ने भी काफी साथ दिया है। जिसके चलते बीएफए किया है। बड़ी कलाकार बनना चाहती हूं।
साहिबा सिद्दीकी, चित्रकार
चित्रकारी एक बेहतरीन हुनर है। चित्र में गागर में सागर भरा जा सकता है। जिसके चलते चित्रकला में ही करियर बनाना चाहती हूं।
प्रियंका रिछारिया, चित्रकार
हर किसी में कोई न कोई कुदरती गुण जरूर होता है। मेरे अंदर भी कामयाब चित्रकार बनने की जिज्ञासा थी। जिसके चलते चित्रकारी कर रहीं हूं।
प्रियंका पाल, चित्रकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें