फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहूज का जलस्तर घटा, दूषित आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से पहूज बांध का जलस्तर घट गया है। इस कारण पानी में गंदगी व काई फैल गई है। प्रयास के बाद भी पानी से बदबू व हरापन दूर नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। आम दिनों में पहूज बांध से दतिया गेट फिल्टर को छह एमएलडी कच्चा पानी प्रतिदिन मिलता है। बांध में लगे दो पंपों की मदद से पानी फिल्टर तक पहुंचाया जाता है। गर्मियों में बिजली की आंखमिचौनी के कारण पंप को लगातार चलाना संभव नहीं हो पाता है। इस कारण इन दिनों तीन एमएलडी पानी ही फिल्टर तक पहुंच पा रहा है। जल शोधन के उपरांत इस पानी की आपूर्ति बाहर दतिया गेट, थापक बाग, नकटा चौपड़ा, छुटकू का बगीचा, पंचवटी, बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, सरांय, अलीगोल, नई बस्ती, मुकरयाना, झारखड़िया आदि मुहल्लों को दी जाती है। चूंकि, पहूज बांध में सिल्ट बढ़ने से जल भराव की क्षमता कम हो गई है, इस कारण भीषण गर्मी पड़ते ही बांध का पानी रंग बदलने लगा है। इन दिनों बांध से दतिया गेट फिल्टर को मिल रहा कच्चा पानी बेहद गंदा व हरा आ रहा है। जल शोधन में फिटकरी व मात्रा के अनुरूप ब्लीचिंग मिलाने के बाद भी पानी का रंग साफ व काई की गंध खत्म नहीं हो पा रही है। पानी में मिश्रित गंध के कारण लोगों को मजबूरन उसका उपयोग करना पड़ रहा है। ‘ दतिया गेट फिल्टर पर पानी की सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल शोधन में फिटकरी व मात्रा के अनुरूप ब्लीचिंग मिलाया जा रहा है। पहूज बांध के पानी में आक्सीजन की कमी से हरापन आ रहा है। पीने में पानी कोई नुकसानदायक नहीं है।’ कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें