फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहूज नदी उफान पर भांडेर नदी का रपटा डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। बरसात से पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर आ गई। भांडेर नदी का रपटा पानी में डूबने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पानी का बहाव तेज होने से हादसे की आशंका को देखते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने रपटे पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन


रास्ता बंद होने के बाद पुलिस ने लोगों को रपटा पार करने से रोकने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा के निर्देश पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मी मौके पर निगरानी कर रहे हैं और राहगीरों को नदी के रपटे से होकर नहीं गुजरने की सलाह दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि नदी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के दौरान किसी भी स्थिति में रपटे को पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि पानी कम होने व स्थिति सामान्य होने तक लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें