फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एसी, बाद में स्लीपर का बनेगा ‘तत्काल टिकट’

Sun, 14 Jun 2015 01:02 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड पंद्रह जून से तत्काल आरक्षण की व्यवस्था में बदलाव कर देगा। नई व्यवस्था के तहत पहले घंटे में एसी क्लास व दूसरे घंटे में स्लीपर क्लास के तत्काल आरक्षण टिकट बनेंगे।  
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेनों में चार माह पूर्व (120 दिन पहले) आरक्षण टिकट की व्यवस्था लागू कर रखी है। इसके अलावा एक दिन पूर्व ट्रेनों में तत्काल आरक्षण टिकट की सुविधा भी है। सुबह आठ बजे से ओपनिंग डेट (120 दिन पहले ट्रेनों में खुलने वाला आरक्षण) व सुबह दस बजे से तत्काल आरक्षण टिकट बनते हैं। रेलवे बोर्ड ने तत्काल टिकट को लेकर काउंटरों पर रहने वाली मारामारी से यात्रियों को बचाने के लिए इस व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक एसी क्लास व ग्यारह बजे से बारह बजे तक स्लीपर क्लास के तत्काल आरक्षण टिकट बनेंगे। नई व्यवस्था पंद्रह जून से लागू होगी। इसके अलावा आईआरसीटीसी, वाईटीएसके व आरटीएसए के एजेंट अपनी आईडी पर सुबह 8.30 बजे के बाद ओपनिंग डेट, सुबह 10.30 बजे के बाद एसी क्लास के तत्काल टिकट व पूर्वाह्न 11.30 बजे बाद स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट बना सकेंगे।  इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने सभी जोन के चीफ कामर्शियल मैनेजर को निर्देश जारी कर दिए हैं।

साथ- साथ मिलेंगे टोकन
रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण कार्यालय में अभी तत्काल आरक्षण टिकट बनवाने के लिए सुबह 8.30 बजे टोकन जारी होते हैं। पंद्रह जून से टोकन नंबर के लिए एसी व स्लीपर क्लास के अलग- अलग चार्ट बनाकर टोकन जारी किए जाएंगे। इसके लिए अलग- अलग कतार नहीं लगेगी। एक ही कतार में लगे लोगों को मांग के अनुसार संबंधित क्लास का टोकन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें