फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद एक अक्तूबर से होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। धान की खरीद एक अक्तूबर से होगी। इसके लिए जिले में तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मोंठ, समथर और चिरगांव केंद्रों पर धान की खरीद होगी। शासन ने धान की कीमत मोटा धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है।
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाश को बंद रहेंगे। खरीद केंद्र खुलने का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। किसानों को धान खरीद केंद्र पर धान बेचने से पहने www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अधिक से अधिक लघु और सीमांत किसान अपनी धान बेच सकें, इसके लिए सोमवार से बृहस्पतिवार तक प्रति किसान 50 क्विंटल खरीद की सीमा निर्धारित की गई है। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को बड़े किसान अपनी धान बेच सकेंगे।
धान खरीद की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि यद केंद्र प्रभारी द्वारा कम दाम में धान खरीद की शिकायत मिलेगी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चिरगांव मंडी, मोंठ मंडी और समथर उपमंडी में खरीद केंद्र खोले गए हैं। किसान विभाग की वेबसाइट अथवा जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नंबर फीड करना अनिवार्य है। किसान अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर टोकन जनरेट कर सकते हैं। टोकन की तिथि को शाम चार बजे तक खरीद केंद्र नहीं पहुंचने पर टोकन स्वत: निरस्त मान लिया जाएगा। किसान एक बार टोकन के एक सप्ताह बाद दोबारा टोकन जारी करा सकेंगे। धान खरीद केंद्र पर कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, डीआर कोऑपरेटिव उदयभान, उप कृषि निदेशक के के सिंह, एआर कोऑपरेटिव अनूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
यदि शिकायत है तो फोन करें
किसानों को धान बेचने में यदि केंद्र पर किसी तरह की समस्या आ रही है तो विपणन निरीक्षक मोंठ के मोबाइल नंबर 8840344532, विपणन निरीक्षक चिरगांव 8948475400 और जिला खाद्य विपणन अधिकारी 9415659552 पर किसान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें