फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाकर निकाला जा रहा दूध, सेहत के लिए हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भैंस से दूध की हर बूंद निचोड़ने के लिए हर रोज उसे ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाना बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरकीब के जरिए निकाला गया दूध सेहत के लिए खतरनाक होता है। नियमित रूप से ऐसे दूध का उपयोग करना बच्चों और महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक है। यह दूध पीने से बच्चों का पाचन तंत्र खराब हो जाता है। आंखें भी कमजोर हो सकती हैं। महिलाओं में गर्भपात से लेकर स्तन कैंसर तक का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में 20 हजार से ज्यादा भैंस हैं। इसके अलावा लगभग 70 चट्टे हैं। बताया गया कि दस फीसदी यानी रोजाना ढाई हजार से ज्यादा ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खपत जिले में हो रही है। मऊरानीपुर, गुरसराय, बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ, बबीना, तालबेहट, रानीपुर, बंगरा आदि क्षेत्रों में किराना दुकानों पर यह इंजेक्शन बिक रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सिर्फ इंजेक्शन बोलने पर ही दुकानदार इसे दे देता है। वहीं, साल भर में औषधि प्रशासन विभाग ने महज एक व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई की है। अब केमिस्ट एसोसिएशन ने सभी दवा विक्रेताओं से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन न बेचने की अपील की है। कहा है कि यह सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में कोई भी दवा विक्रेता प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन न बेचे।
मवेशियों पर असर
- पशु में कैल्शियम की कमी।
- लगातार उपयोग से तनाव, बेचैनी।
- भैंस की औसत आयु घट जाती।
- दूध में सोडियम व नमक की मात्रा में वृद्धि।
ये है खतरा
उम्र असर
0 से 5 साल पाचन तंत्र खराब होना, आंख कमजोर
5 से 15 साल बच्चों का अप्रत्याशित विकास, लड़कियों की किशोरावस्था के दौरान युवावस्था के लक्षण
15 से 30 साल युवाओं में हार्मोनल असंतुलन का खतरा
30 से 45 साल महिलाओं में गर्भपात, स्तन कैंसर का खतरा, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना
45 से 100 साल पाचन तंत्र पर बुरा असर, एसिडिटी का खतरा
प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बेचने वाले एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। जिस किसी को भी प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री होनी जानकारी हो, वह विभाग को सूचना दे। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन

प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचना कानूनी अपराध है। थोड़े से लालच में कोई भी व्यक्ति आने वाली पीढ़ी को खोखला न करे। सभी से अपील है कि कोई भी दवा विक्रेता ये प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री न करे। - नितिन मोदी, सचिव, केमिस्ट एसोसिएशन झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें