फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 20 जुलाई तक शुरू होंगे दोनों ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 20 जुलाई तक दोनों ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर पिक्कू वार्ड में काउंसलर की तैनाती करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को देखा। साथ ही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधूरे कामों को तुरंत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि 15 से 20 जुलाई के बीच मेडिकल कॉलेज में दोनों प्लांट शुरू हो जाएं। साथ ही एक ग्रुप भी बनाया जाए, जिसमें डॉक्टर अपने अनुभव साझा करें। जिस जगह सुविधाओं का अभाव है, वह सूचना दी जाए, ताकि प्रशासन स्तर से सुविधा पहुंचाई जा सके। साथ ही जहां-जहां पिक्कू वार्ड बनाए जा रहे हैं, वहां के इंचार्ज और नोडल अधिकारी को ग्रुप में जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोशिश की जाए कि चिकित्सीय सेवाओं में एकरूपता रहे, जो ट्रीटमेंट मेडिकल कॉलेज दे रहा है। उस स्तर का ट्रीटमेंट जिला अस्पताल व अन्य स्पेशल सेंटरों पर उपलब्ध हों। सुझाव दिया कि कोविड की तीसरी लहर की संभावना के चलते जिन केंद्रों पर पिक्कू बनाए जा रहे हैं, वहां पर काउंसलर भी नियुक्त किया जाए, जो लोगों को सही जानकारी देने में मदद करे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, सीडीओ शैलेष कुमार, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया मौजूद रहे।
निर्माणाधीन 500 बेड चिकित्सालय का किया निरीक्षण
कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस संबंध में शासन से जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसकी प्रति मांगी है। जहां पैसा रुका हुआ है, उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शासन स्तर पर इस विषय के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें