फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट आया पर नहीं डाली वार्ड तक लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट तो आ गया है, मगर प्लांट से वार्ड तक ऑक्सीजन की लाइन नहीं डाली गई है। शुक्रवार से लाइन डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को इसका शुभारंभ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होनी हैं। अभी एक प्लांट का ढांचा बनकर तैयार है। जबकि, दूसरा लगभग पूरा होने वाला है। तीसरे का भी तेजी से काम चल रहा है। शुक्रवार को डीआरडीओ का ऑक्सीजन प्लांट मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। बने हुए ढांचे में ऑक्सीजन प्लांट रख दिया गया। मगर प्लांट से वार्ड तक ऑक्सीजन लाइन ही नहीं डली है। इस कारण ऑक्सीजन सप्लाई सही हो रही है या नहीं, इसकी जांच नहीं हो पाई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि नगर निगम की तरफ से ऑक्सीजन लाइन डालने के लिए बजट दे दिया गया है। कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। शुक्रवार से ही इसका काम शुरू हो गया है। रविवार को प्लांट का शुभारंभ कराया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल में भी प्लांट की स्थापना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें