फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्लान तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
overbridge in gwalior road crossing
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके निर्माण पर एक अरब आठ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इंतजार अब शासन की हरी झंडी का हो रहा है। शासन की स्वीकृति मिलते ही महानगर के यातायात की बड़ी बाधा के समाधान की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग से सवारी व मालगाड़ियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे ये क्रॉसिंग चौबीस में से लगभग चौदह घंटे बंद रहती है। हर बार क्रॉसिंग के बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। क्रॉसिंग खुलने पर जल्दबाजी में गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं, जिससे जाम लग जाता है। यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे समस्या और भी बड़ी हुई है। हालांकि, क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एक अरब आठ करोड़ पैंसठ लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। इसमें आधा खर्च रेलवे उठाने को तैयार है। इतना ही नहीं, 20 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी योजना से व्यय किए जाएंगे। नगर निगम व झांसी विकास प्राधिकरण भी व्यय में हिस्सेदारी निभाएगा। इस पर सभी विभागों के बीच सहमति बन जाने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अभी शासन की स्वीकृति नहीं मिली है। शासन की ओर से हरी झंडी दिखाने के बाद ही महानगर के यातायात की इस बड़ी समस्या का समाधान हो पाएगा।
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना तैयार कर ली गई है। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। इस दिशा में शासन स्तर पर भी पैरवी की जा रही है। तब तक यहां के यातायात के नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

- रवि शर्मा, विधायक
पुलिस भी नहीं देती ध्यान
झांसी। रेलवे क्रॉसिंग के पास ही पुलिस चौकी है। चौकी के सामने ही वाहन चालक जाम में फंसकर जूझते रहते हैं। लेकिन, चौकी पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। इसके अलावा पिछले साल क्रॉसिंग की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यहां दोनों ओर पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब यहां कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें