फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो माह से लटका आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मियों की सप्लाई के लिए कंपनी ने ठेका तो ले लिया, लेकिन दो माह बाद भी अनुबंध नहीं कराया। यही नहीं दो माह से कर्मियों का मानदेय भी नहीं दिया गया। नाराज कर्मियों ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनके खाते में मानदेय नहीं आता, वह काम पर नहीं लौटेंगे।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए आउटसोर्स कर्मियों का ठेका अलग-अलग है। शहरी क्षेत्र का कार्य देख रही कंपनी का टेंडर फरवरी में समाप्त हो गया था। नई कंपनी फ्यू सिक्योरिटी को टेंडर मिला, और एक मार्च से कार्य संभालना था। लेकिन, कंपनी ने दो माह बाद तक अपना अनुबंध ही नहीं कराया। आउटसोर्स कर्मचारी यूं ही कार्य करते रहे। उन्हें दो माह से मानदेय नहीं दिया गया। कर्मियों ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत संविदा मजदूरी संगठन के दक्षिणांचल महामंत्री सुंदरलाल ने कहा कि कर्मियों का मानदेय दिलाने के साथ कंपनी का अनुबंध कराया जाए और उनको दी जाने वाली सुविधा प्रदान की जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें