फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंठ में बड़ा हादसा: सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो भाइयों को मारी टक्कर, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Mon, 26 Oct 2026 05:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के मोंठ कस्बे में सोमवार को लोहे के सरिया से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के मोंठ कस्बे में सोमवार को पुरानी तहसील के पास नूरानी मस्जिद के सामने लोहे के सरिया से लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रॉली पलटकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रैक्टर पर जा गिरी, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोंठ कस्बे के कटरा बाजार निवासी अरुण लोहिया अपने भाई अमन लोहिया के साथ बाइक से गल्ला मंडी से घर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी तहसील के पास नूरानी मस्जिद के सामने लोहे के सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों की मदद की और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पवन साहू ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें