फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आर्केस्ट्रा मैनेजर ने महिला डांसर से किया दुष्कर्म, मोबाइल फोन पर भी धमका रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार इलाके में आर्केस्ट्रा कंपनी के मैनेजर ने अपने यहां काम करने वाली महिला डांसर से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक आर्केस्टा कंपनी में काम करती है। दतिया निवासी हर्षवर्धन उर्फ पीटर श्रीवास्तव कंपनी में मैनेजर है। अक्सर ही वह उसके साथ अभद्रता करता था लेकिन, उसे बर्दाश्त करती रही। 14 जुलाई को वह घर में अकेली थी। काम के बहाने हर्षवर्धन घर में घुस आया। उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। यह बात किसी से बताने पर कंपनी से बाहर कर देने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद भी आरोपी उसे मोबाइल पर धमका रहा है। परेशान होकर यह बात उसने अपनी मां को बताई। मां के साथ वह शनिवार को सीपरी बाजार थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार आनंद सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपी के मोबाइल लोकेशन को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें