फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए कल तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पास कल तक का मौका और बचा है। 30 अप्रैल तक विद्यार्थी https://jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब तक झांसी के 1800 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फॉर्म भर चुके हैं।



जनपद में ग्वालियर रोड पर राजकीय महिला और पुरुष पॉलिटेक्निक संचालित हैं। इसके अलावा तीन निजी पॉलिटेक्निक भी हैं। झांसी में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में 450 सीटें हैं। यहां इंजीनियरिंग की आठ शाखाएं हैं, इसमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फैशन डिजाइन एवं गारमेंट टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, पीजीडीसीए, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग शामिल है। वहीं, राजकीय पुरुष पॉलिटेक्निक में 525 सीटें हैं। यहां इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल प्रोडक्शन, मेकेनिकल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटीनेंस, पीजीडीसीए, ड्रोन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि 30 अप्रैल तक आवेदन के बाद कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 20 से 28 मई तक होगी। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग से सभी पॉलिटेक्निक में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें