झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे बीकॉम, बीएससी के छात्र-छात्राओं के पास जॉब पाने का एक सुनहरा मौका है। विश्वविद्यालय में दो कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं।
विश्वविद्यालय में 26 अप्रैल को जैनपैक्ट कंपनी आएगी। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीकॉम, बीएससी कर रहे फाइनल इयर के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा 2 मई को टाटा कंसल्टेंसी सर्विस भी यूनिवर्सिटी आ रही है। इसमें भी बीकॉम, बीएससी की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। आईक्यूएसी सेल की प्रभारी डॉ. यशोधरा शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।