फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑपरेशन सिंदूर योजना शुरू, रक्षा कर्मियों, परिजनों को मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन सिंदूर योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत अब रक्षा कर्मियों और उनके परिवार के लोगों को अस्पताल की सेवाओं पर 15 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन




बुंदेलखंड के पहले पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल में 50 बेड का आईसीयू, 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल संचालित है। यहां पर सस्ती दरों पर खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जाता है। बीती 11 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया है। रविवार को अस्पताल में बने मंदिर में श्री राजाराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के क्रम में अस्पताल द्वारा रक्षा कर्मियों और उनके परिजनों के लिए ऑपरेशन सिंदूर योजना भी शुरू की गई, जिसका शुभारंभ ब्रिगेडियर अमित सरीन, कमांडेंट मिलिट्री अस्पताल कर्नल निखिल सचदेवा, सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने किया। मेयर ने योजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें