फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को भारत की शक्ति का अहसास कराया’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने निजी होटल में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहन और बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वालों को बता दिया कि भारत अब किस तरह से जवाब देना जानता है। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को भारत की शक्ति का अहसास कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अपने महापुरुषों को भूल रही है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि हम अपने महापुरुषों की जीवनी और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उनके आदर्शों पर चलने का काम करें। भाजपा ने रानी अहिल्याबाई द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। आभार सरदार इंद्रपाल सिंह खनूजा ने जताया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री मोहम्मद जावेद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली, मुन्ना इस्लाम, संजय लॉन्गसन, मोनू रंगरेज, उमर सिद्दीकी, रजनी जैन, गुरुचरण सिंह गोल्डी, तलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें