चित्रकूटधाम में भद्रपद सोमवती अमावस्या मेले के अवसर पर 20 अगस्त से 23 अगस्त तक चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन के बीच होगा।
इनमें एक मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर चित्रकूटधाम शाम 4.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से शाम 6.15 बजे चलकर झांसी रात 2.20 बजे आएगी। दूसरी मेला स्पेशल झांसी से दोपहर 2.30 बजे चलकर चित्रकूटधाम रात 9.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से रात 9.40 बजे चलकर झांसी सुबह 5.25 बजे आएगी। उक्त दोनों ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
तीसरी मेला स्पेशल झांसी से रात सात बजे चलकर चित्रकूटधाम रात 12.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से रात 1.30 बजे चलकर झांसी सुबह 7.25 बजे आएगी। एक अन्य मेला स्पेशल झांसी से रात 9.15 बजे चलकर चित्रकूटधाम रात 2.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से सुबह 3.30 बजे चलकर झांसी 10.45 बजे आएगी। उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर का चित्रकूटधाम स्टेशन तक संचालित होगी। साथ ही उक्त अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशन और अप और डाउन की महाकौशल एक्सप्रेस शिवरामपुर, भरतकूप, खुरंड स्टेशन पर दो मिनट के लिए अस्थायी रूप से ठहरेगी।