फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली किनारे लगे खुले कनेक्शन किए बंद

Tue, 04 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाली - फोटो : demo
विज्ञापन
जल संस्थान ने सोमवार को कालीमाई मंदिर तालपुरा और कपूर टेकरी इलाके में नल से गंदा पानी आने की शिकायत को दूर करने के लिए नाली किनारे लगे खुले कनेक्शनों को बंद कर दिया। नाली किनारे लगे खुले कनेक्शनों से ही पाइप लाइन में गंदा पानी पहुंच रहा था। अगर अब भी नल में नलों में गंदा पानी आया तो पाइप लाइन की सफाई कराई होगी।   
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को अपने अंक में प्रकाशित किया था कालीमाई मंदिर तालपुरा और कपूर टेकरी इलाके में जल संस्थान के नल गंदा पानी उगल रहे हैं। पानी इतना खराब है कि इससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं। यहां रहने वाले पांच हजार लोगों को पिछले दो सालों से पीने के लिए बगल के मोहल्लों के हैंडपंपों में लाइन लगानी पड़ रही हैं। इस समस्या को संज्ञान में लेने के बाद सोमवार को जल संस्थान की टीम प्रभारी सहायक अभियंता केपी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जांच में देखा गया कि लोगों ने दो कटे कनेक्शनों (नल) को फिर से खोल लिया है, जो नाली के ठीक बगल में लगे हैं। पानी भरने के बाद लोग कनेक्शन में ढिबरी लगाने की जगह उसे गुम्मे से ढक देते हैं। नाली का पानी नल से रिस-रिस कर पाइप लाइन के अंदर जाता रहता है। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इसके बाद दोनों कनेक्शनों को बंद कर दिया गया। इसी तरह तालपुरा नेहरू पार्क के सामने भी एक खुले नल को बंद किया गया।

यह तलाशा जा रहा है विकल्प
जल संस्थान कपूर टेकरी और कालीमाई तालपुरा क्षेत्र की अस्थायी रूप से पानी की समस्या को दूर करने के लिए कंबल मिल के सामने कुएं पर ट्यूबवेल लगाने की योजना तैयार कर रहा है। चूंकि, कुआं नगर निगम का है, इसलिए जल संस्थान के अधिकारी जल्द ही कुएं की सफाई के लिए महापौर और नगर आयुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें