फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सर्जन के सहारे चल रहा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। यही वजह है कि केवल एक सर्जन के सहारे मरीजों को आपरेशन संबंधी चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं, जो नाकाफी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑपरेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में लगभग तीन सौ मरीज प्रतिदिन इलाज कराने आ रहे हैं। इसमें से दस से बारह मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती होना पड़ रहा है। वर्तमान में सिर्फ एक ही सर्जन हैं। उनकी सप्ताह में चार दिन के लिए कैंपों में ड्यूटी लगाई जाती है। इसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को आपरेशन के लिए कई दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ मरीज ऐसे हैं जो इंतजार नहीं कर पाते हैं और निजी अस्पताल का रुख कर जाते हैं।
पहले अस्पताल में तीन से चार सर्जन थे, लेकिन अब चिकित्सकों की संबद्धता को समाप्त कर दिया गया है। संबद्ध चिकित्सक को हटा कर तैनाती स्थल भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ अल्पना बरतरिया ने बताया कि अटैचमेंट समाप्त होने के कारण एक अन्य सर्जन को दूसरी जगह भेज दिया गया है। चिकित्सक की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें