फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समाधान दिवस में मिल रहे सिर्फ आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर और डीआईजी ने शिकायतें सुनीं। 60 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे और डीआईजी केशव चौधरी ने समाधान के निर्देश दिए।



राजस्व विभाग से 32, पुलिस विभाग से 8, विकास विभाग से 3, विद्युत विभाग से 5, पूर्ति विभाग से 1, और अन्य विभागों से 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर समस्याओं का समाधान करने की बात कही। स्वास्थ्य और बिजली विभाग से कोई भी अधिकारी न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। बाद में सूचना देने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत और बिजली विभाग से कमल बाबू समाधान दिवस में पहुंचे। आधार कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी से मंडलायुक्त ने आधार केंद्र की जानकारी मांगी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तहसील क्षेत्र के ग्राम अटा, खजूरी, सेना गांव के लेखपालों की अनुपस्थिति पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। हालांकि, बाद में लेखपालों ने पहुंचकर संबंधित शिकायतों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, कोतवाली प्रभारी सरिता मिश्रा, चिरगांव के कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें