फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे में शुरू हुई अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

Tue, 04 Aug 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सामान ले जाने के लिए रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लागू कर दी है। यात्रियों को अब अतिरिक्त लगेज की बुकिंग के लिए पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। यात्री अब घर बैठे टिकट बुकिंग की तर्ज पर लगेज की बुकिंग कर ऑन लाइन भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम (फ्रेट) नीरज भटनागर ने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त सामान ले जाने के लिए यात्रियों को पार्सल कार्यालय में वजन कराना के बाद भुगतान कर सामान ले जाने की अनुमति मिलती थी। ऐसे में कई बार यात्री बिना सूचना के अतिरिक्त सामान ले जाने पर चेकिंग के दौरान जुर्माना कार्रवाई से गुजरना पड़ता था। रेलवे ने अब यात्रियों को घर बैठे कंफर्म टिकट पर सामान ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की सुविधा दे दी है। क्रिस और आईआरसीटीसी ने पार्सल पोर्टल को आपस में जोड़कर इस पूरी प्रक्रिया को लाइव कर दिया है, जिससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लगेज बुकिंग का नया विकल्प जोड़ दिया गया है। यात्री
अब आसानी से अपने पीएनआर नंबर के जरिए अतिरिक्त सामान की बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा स्लीपर और अन्य श्रेणियों के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध होगी, जबकि थर्ड एसी, इकोनॉमी और एसी चेयर कार श्रेणियों में पुराने नियम ही लागू रहेंगे और इनमें अधिक वजन की बुकिंग नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें