फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बैंकों में जाने से किया परहेज, 50 करोड़ का हुआ डिजिटल लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी आक्रामक होने के कारण कोरोना कर्फ्यू चल रहा है, जिसके चलते लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है। हालांकि, आपात सेवाओं के साथ बैंकों को भी खोला जा रहा था। लेकिन संक्रमण के भय के चलते लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों ने डिजिटल तरीके से ही लेनदेन किया। अनुमान के मुताबिक जिले भर में लगभग 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन डिजिटल तरीके से हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ते ही सरकार द्वारा कोराना कर्फ्यू घोषित किया गया। शुरूआत में शनिवार व रविवार का ही कोरोना कर्फ्यू तय था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं होने के कारण सप्ताह भर कर दिया गया था जो समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। तब से लेकर आज तक कोरोना कर्फ्यू जारी है। ऐसे में रुपयों की निकासी के लिए लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते बैंकों में नहीं के बराबर भीड़ देखी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा भरोसा किया है। छोटी खरीदारी हो या बड़ी, अधिकतर लोग ऑनलाइन तरीके से ही भुगतान कर रहे हैं, जिसके चलते जिले भर में अब तक 50 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो चुका है।
अग्रणी जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही लॉकडाउन होने के कारण लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में एटीएम और डिजिटल लेनदेन ही कर रहे हैं। अब तक लगभग 50 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन लेनदेन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें