फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का एक साल पूरा, झांसी में 100 फीसदी को लगी पहली डोज

विज्ञापन
One year of vaccination completed, 100% first dose in Jhansi
विज्ञापन
झांसी। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुए एक साल पूरे होते ही झांसी में भी वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग गई है। शासन की ओर से झांसी में 14.82 लाख लोगों को कोरोना की डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण की शुरुआत हो गई थी। सभी हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ मिलकर कार्य करने वाली एजेंसियों ने पूरे जोश के साथ टीकाकरण का काम शुरू किया। वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोविड पोर्टल पर टीकाकरण की एंट्री और अपडेट भी एक महत्वपूर्ण कार्य था। 11 जनवरी 2021 की रात के समय वैक्सीन की पहली खेप पुलिस सुरक्षा में झांसी आई। टीकाकरण की शुरुआत हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स से हुई। बाद में 60 साल, 45 और फिर 18 आयु वर्ग के लिए टीका लगाने का काम शुरू हुआ। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की बदौलत ठीक एक साल बाद झांसी ने कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि झांसी में 14.82 लाख लोगों को पहली डोज लग गई है। अब शत-प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें