फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बड़ा हमला, एक की मौत व 135 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इस महामारी ने झांसी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। 135 नए मरीज सामने आए हैं और एक मौत भी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी में हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। बुधवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 632 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई और इनमें से 135 की रिपोट पॉजिटिव आई है। ये सभी मरीज कंटेनमेंट एरिया यानी उन इलाकों से हैं, जहां पहले भी मरीज पाए जा चुके हैं और जांच का काम तेजी से जारी है। इसके अलावा गणेश मढ़िया निवासी 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 865 पर पहुंच गई है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा उछाल मारकर 42 पर जा पहुंचा है। जिले में वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 571 बने हुए हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है।
विज्ञापन

253 हो चुके हैं स्वस्थ
झांसी। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जाने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अब तक 253 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है। इनमें से 27 को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

एक नजर में
-----------
- 27 अप्रैल को सामने आया था पहला मरीज
- अब तक मिल चुके हैं 865 संक्रमित
- 42 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
- वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस हैं 571
- 253 मरीज किए जा चुके हैं डिस्चार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें