फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मंडल से निरस्त होंगे एक लाख से अधिक टिकट

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में 31 मार्च तक ट्रेनों के रद्द करने की घोषणा के बाद झांसी मंडल में एक लाख से अधिक के टिकट निरस्त होने की संभावना हैं। रेलवे से टिकट निरस्त होने के आदेश भी जारी हो गए हैं। यह आदेश 21 मार्च से 15 अप्रैल के रिजर्वेशन टिकटों पर ही लागू होगा। यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलेगा।
विज्ञापन

झांसी मंडल से प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ सवारी ट्रेनों का संचालन होता हैं। ऐसे में 31 मार्च तक ट्रेनों के निरस्त होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। झांसी से निकलने वाली शताब्दी, राजधानी समेत मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने का असर यात्रियों पर ही पड़ेगा। ट्रेनें कैंसल होने के चलते यात्रियों को पूरा रिफंड (वापस) मिलेगा। झांसी मंडल से प्रतिदिन करीब सवा लाख यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में रिजर्वेशन के करीब एक लाख से अधिक टिकट रिफंड होने के पूरे आसार हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टिकट निरस्त करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। बताया गया कि रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी है, जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी। ऐसे में अगर 21 मार्च से 21 जून के बीच ट्रेनें रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।
विज्ञापन

अगले आदेश तक नहीं होंगे रिजर्वेशन
भले ही 31 मार्च तक ट्रेनें रद्द हो, लेकिन अगले आदेश तक किसी भी तारीखों में रिजर्वेशन (आरक्षण) नहीं होंगे और न ही जनरल टिकट बिकेंगे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अगले आदेश मिलने के बाद ही टिकट जारी होंगे।
रेलवे को झेलना होगा तगड़ा नुकसान
ट्रेनों के रद्द होने से झांसी मंडल की आय पर भी तगड़ा नुकसान होगा। झांसी मंडल से प्रतिदिन अलग-अलग स्टेशनों के लिए बीस हजार से अधिक यात्री रिजर्वेशन कराते हैं। वहीं, प्रतिदिन करीब एक लाख जनरल टिकटों की बिक्री होती है। ऐसे में रेलवे को भारी नुकसान झेलना होगा।
मुंबई से आने वाली ट्रेनों पर रही विशेष नजर
रविवार को मुंबई से झंासी आई पठानकोठ एक्सप्रेस, पंजाब मेल व अन्य ट्रेनों पर टीमों की नजर रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही टीम ने सुरक्षा घेरे में लिया। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने के चलते सभी की जांच कराई गई। इसके बाद भी ट्रेनों आगे बढ़ीं। दिन भर यह सुरक्षा चक्र का काम चलता रहा।
बसें लेकर यात्रियों को कराया रवाना
रविवार को बसें व तिपहिया वाहन न चलने के कारण ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन से बाहर जाने के लिए साधन नहीं मिला। लोग पैदल ही जाते नजर आए। इसके बाद अधिकारियों ने परेशानियों का संज्ञान लेते हुए बसों का इंतजाम कराया। स्टेशन से ही कई स्थानों के लिए बसों का संचालन कराया गया।
अफसर घूम-घूम कर अधिकारी लेते रहे जायजा
स्टेशन पर सुबह से ही कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीआरएम संदीप माथुर, एसएसपी डी प्रदीप, सीनियर डीसीएम डॉ. जितेंद्र कुमार, स्टेशन डायरेक्टर राधाराम राजपूत समेत तमाम अधिकारी स्टेशन पहुंचे। यहां अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की भी स्टेशन पर स्क्रीनिंग होने के बाद इंट्र्री मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें