फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना मे तीन घायल एक की मौत

विज्ञापन
one died in road accident
विज्ञापन
यात्री प्रतीक्षालय में घुसा ट्रक, एक की मौत
विज्ञापन

मोंठ। सोमवार को थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम परगहना मार्ग पर झांसी-कानपुर हाइवे केक किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए झांसी भेजा गया, जहां रास्ते में एक की मौत हो गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम परगहना के पास पहुंचा उसी दौरान अचानक एक बाइक सामने आ गई। तभी बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की प्रतीक्षालय में बैठे लोगों में चीख पुुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेमरी टोल प्लाजा के डॉक्टर नीरज उपाध्याय एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंचें और घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायलों कों झांसी रेफर किया गया। घटना में ग्राम परगहना निवासी दलबीर एवं जितेंद्र एवं बाइक सवार समथर निवासी लालसिंह एवं संतोष घायल हो गए। कोतवाल सुनील तिवारी ने बताया कि चारों घायलों को झांसी अस्पताल भेजा गया है। इस बीच झांसी ले जाते समय घायल दलबीर की रास्ते में ही मौत हो गई। दलबीर की मौत की सूचना मिलते ही गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें