उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत की घटना सामने आई है। थाना बार के ग्राम बरोदा में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद के दौरान किसी ने गोली चला दी।
गोली लगने से गोपाल नाम के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक केप्टन एमएम बेग ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विवाद को शांत करने के लिए कई थानों की फोर्स को मड़ावरा बुलाया गया। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने घटना की जानकारी लेकर, उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है।