फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रिकॉर्ड 35 हजार मानव दिवस सृजित

Sat, 23 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार का दिन झांसी के लिए बेहद खास रहा। मनरेगा के तहत जिले में शुक्रवार को रिकार्ड 35000 मानव दिवस सृजित हुए। अब तक पूरे प्रदेश में एक दिन में इतने मानव दिवस किसी भी जिले में सृजित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2015-16 में शासन ने झांसी जिले को तीस लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया था। जनवरी माह में मनरेगा की टीम ने अभियान चलाकर लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई। एक से छह जनवरी तक चले अभियान में 18 हजार मानव दिवस प्रतिदिन सृजित किए गए।

सात से बीस जनवरी तक 19 हजार मानव दिवस प्रतिदिन सृजित किए गए। 21 जनवरी को बीस हजार मानव दिवस सृजित हुए और 22 जनवरी को प्रदेश में रिकार्ड बनाते हुए जिले में 35000 मानव दिवसों का सृजन किया गया।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त विकास मिश्रा ने बताया कि एक दिन में इतने मानव दिवस किसी भी जिले में अब तक सृजित नहीं हुए हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा झांसी जिले में मनरेगा का काम काफी अच्छा चल रहा है। तीस लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष बीस लाख मानव दिवस सृजित हो चुके हैं। शासन के निर्देश पर मनरेगा के कार्यों को तेज गति से कराया जा रहा है। मार्च माह खत्म होने से पहले लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें