फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डेढ़ लाख की आबादी पर एक आधार मशीन, सुबह से बीआरसी पर लगती है भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन आधार केंद्रों पर मशीनों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

डेढ़ लाख की आबादी वाले चिरगांव क्षेत्र में 63 ग्राम पंचायत तथा एक नगर पालिका आती है। यहां पर जिला प्रशासन द्वारा तीन आधार मशीनें भेजी गई थीं। जिनमें दो मशीनें शिक्षा विभाग को तथा एक मशीन डाकघर पर लगाई गई थी। शुरुआत में ताे व्यवस्था ठीक रही लेकिन वर्तमान में डाकघर की मशीन पिछले पांच माह से खराब है। शिक्षा विभाग की एक मशीन पिछले एक वर्ष से खराब चल रही है। इस कारण महज बीआरसी पर लगी एक मशीन के सहारे काम चल रहा है।
स्थानीय निवासी छविलाल बमनुआं, संतराम रमैयापुरा, चाहत पावई, ग्याप्रसाद ने बताया कि आधार केंद्र आने पर दिनभर लाइन में लगे रहते हैं लेकिन सिर्फ तारीख मिलती है, काम नहीं होता है। स्थानीय लोगों ने मशीन की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग को दो आधार बनाने वाली मशीनें दी गई थीं। जिनमें एक बीआरसी पर चल रही है। जबकि दूसरी जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुरा में लगी है जो खराब चल रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
डाकघर के पोस्टमास्टर सतीश पटेल ने बताया कि यहां की मशीन चार सितंबर से बंद है। हालांकि दूसरी मशीन आ गई है लेकिन अभी शुरू होने में एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

बीआरसी केंद्र के मशीन संचालक रामलाल ने बताया कि एक मशीन चलने के कारण दिनभर भीड़ लगी रहती है। वह एक दिन में 25 से 30 आधार कार्ड संशोधित कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें