फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू होते ही फटी नई राइजिंग पाइप लाइन

Thu, 17 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज निर्माण के चलते डाली गई राइजिंग पाइप लाइन में पानी की सप्लाई होते ही दरार आ गई। इससे पाइप लाइन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, एक के बाद एक फाल्ट आने के कारण सीपरी बाजार क्षेत्र में तीसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों में पानी को लेकर त्राहि- त्राहि मची हुई है। मरम्मत कार्य चालू है। स्थिति बृहस्पतिवार को शाम तक ही सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जल निगम ने सीपरी बाजार ओवर ब्रिज निर्माण के अंतर्गत आने वाली पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम सोमवार से शुरू किया था। इसमें सीपरी उच्च जलाशय (टंकी) को भरने वाली राइजिंग मेन 400 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन का कनेक्शन वीरांगना होटल के सामने व सीपरी बाजार पुल के निकट जोड़ना था। यह काम बुधवार की सुबह चार बजे पूरा हो सका। काम पूरा होने के बाद सीपरी बाजार टंकी को नई पाइप लाइन से भरने का काम शुरू किया गया, मगर सीपरी बाजार पुल के निकट ज्वाइंट ने साथ छोड़ दिया।

खबर लगने पर जल निगम की टीम व ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ज्वाइंट को दुरुस्त करने के बाद दुबारा सप्लाई चालू की गई। मगर इसके बाद भी टंकी पर पानी चढ़ता दिखाई नहीं दिया। शक होने पर ठेकेदार ने पाइप लाइन को चेक करने का काम शुरू किया तो पता लगा कि सेवाराम आयल मिल के सामने नई पाइप लाइन से फूटा पानी बगल में स्थित रेल अफसर ईश्वर चंद्र के बंगले में घुस रहा है। चूंकि, पानी सड़क की तरफ नहीं बह रहा था, इस कारण फाल्ट तलाशने में समय लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने दुबारा खुदाई का काम शुरू किया। खुदाई के बाद पता लगा कि नए डीआई पाइप में दरार आ गई है, जिससे पानी आगे बढ़ने की जगह जमीन से ऊपर आ गया। देर रात तक मरम्मत काम जारी था। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की स्थिति से बृहस्पतिवार की शाम तक ही जलापूर्ति के सामान्य होने की उम्मीद लग रही थी।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे दिन भी सीपरी बाजार टंकी से जुड़े टंडन रोड, रस बहार, चमनगंज, गोंदू कंपाउंड, ग्वालटोली, सेवाराम आयल मिल, मसीहागंज आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों में पानी को लेकर त्राहि- त्राहि मची रही। लोगों को दूर- दूर तक जाकर हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें