फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन होगा दस्तावेज सत्यापन

Mon, 21 Aug 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन का विकल्प देने जा रहा है। इसके लिए पोर्टल तैयार हो गया है। ऑनलाइन सत्यापन शुरू होने के बाद आवेदक को बीयू की भागदौड़ से छुटकारा मिल सकेगा। वहीं, बिना सुविधा शुल्क दिए काम हो जाएगा।
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़े चुके छात्र-छात्राओं की नौकरी लगने या किसी अन्य मामले में शिकायत होने पर शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन करवाया जाता है। कई बार दस्तावेजों की सत्यापन रिपोर्ट बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा हफ्तों तक नहीं भेजी जाती है। बताया गया कि इसके पीछे सुविधा शुल्क का भी खेल रहता है। सूत्रों ने बताया कि कई बार हस्ताक्षर करने के लिए अभ्यर्थी को फोन करके कार्यालय मिलने के लिए बुलाया जाता है। मगर अब यह खेल ज्यादा दिन नहीं चल सकेगा। बीयू प्रशासन ने इसका तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन कराने का विकल्प दिया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। एक पोर्टल बना दिया गया है। अब इसको विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करवाया जा रहा है। इसके बाद विभाग, अभ्यर्थी या कोई भी पोर्टल पर जाकर शैक्षणिक दस्तावेज के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकेगा। दस्तावेज सही हैं या फर्जी इसकी जानकारी ऑनलाइन ही आवेदक को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें