फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के जन्मदिन पर पार्टी से पहले सिपाही पति ने जहर निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में सिपाही मोहनलाल ने पत्नी के जन्मदिन पर जहर निगल लिया। पुलिस उसे नाजुक हाल में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बेदऊ गांव निवासी मोहनलाल (42) एमपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था। इन दिनों उसकी तैनाती टीकमगढ़ कोतवाली में थी। परिजनों ने बताया कि नए साल पर टीकमगढ़ स्थित माता मंदिर में ड्यूटी थी। ड्यूटी करने मोहनलाल शाम को थाने गया था। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी भगवती का जन्मदिन था। मोहनलाल ने थाने से फोन करके बताया कि घर जल्दी आ जाएगा। इसके बाद होटल में जाकर पार्टी करेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद मोहन ने फोन करके पत्नी को जहर निगल लेने की बात बताई। उसने पुलिस अफसरों को बताया तब तक मोहन लाल अचेत हो गया था। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसके भाई सौरभ का कहना है कि जहर निगलने की वजह मालूम नहीं चली। मोहनलाल की तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी भगवती का रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट टीकमगढ़ भेजी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें