फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: ओएमआर शीट पर देंगे हाईस्कूल के विद्यार्थी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहली बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज के हाईस्कूल के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा मार्च में शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले भाग के बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी ओएमआर शीट पर देंगे। जबकि दूसरे भाग के प्रश्नों के लिखित उत्तर दिए जाएंगे। हाईस्कूृल में इस वर्ष झांसी में 24812 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए मॉडल पेपर भी जारी किए गए हैं।
परीक्षा में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न विद्यार्थियों को अधिक अंक अर्जित करने में मदद करेंगे। 50 अंक के लिखित प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने होंगे। डीआईओएस ओपी सिंह के अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, उसके अनुसार ही अपनी तैयारी शुरू कर लें।
विज्ञापन

मोनोग्राम वाले धागे की सिलाई की होंगी कॉपियां
इस बार लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलने वाली कॉपियाें पर मोनोग्राम भी होगा। इसके अलावा कॉपियों में बार कोड भी होगा। साथ ही पहली बार मोनोग्राम वाले धागे की सिलाई वाली कॉपियां विद्यार्थियों को मिलेंगी। जिससे कॉपियों में पन्ने बदलने का खेल भी खत्म हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें