फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साठ लाख कीमत के विदेशी ब्रांड के सिगरेट से भरा ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिना किसी कागज के मलेशियाई समेत अन्य विदेशी ब्रांड की सिगरेट से भरे ट्रक को जीएसटी टीम ने रक्सा बैरियर पर पकड़ लिया। जांच-पड़ताल में ट्रक के भीतर करीब साठ लाख रुपये कीमत के सिगरेट पाए गए। सिगरेट को ट्रक के पिछले हिस्से में छुपाकर पूना ले जाया जा रहा था। पूछताछ में ट्रक चालक मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। जीएसटी टीम ट्रक को लेकर कार्यालय पहुंची और उसे सीज कर दिया। आगे की पड़ताल के लिए कस्टम विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश के मुताबिक सचल दस्ते की नियमित चेकिंग के दौरान यह ट्रक पकड़ा गया। जांच-पड़ताल के दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में विदेशी ब्रांड के सिगरेट से भरे 20 डिब्बे छुपाकर ले जाए जा रहे थे। तलाशी के दौरान यह डिब्बे पकड़ में आ गए। इनको ट्रक से नीचे उतारकर खुलवाया। इनमें विदेशी ब्रांड की सिगरेट निकली। अधिकांश पैकेट मलेशियाई ब्रांड के थे। इनकी कुल लागत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई। इसके मालिक के बारे में कुछ मालूम न चलने पर ट्रक को जीएसटी कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। अपर आयुक्त के मुताबिक इसके बारे में कस्टम विभाग को सूचना दी गई है। यह ट्रक अब उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें