फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुराने साल को करते ही बाय-बाय-टाटा...फिर महंगा हो गया आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कहते हैं कि दो वक्त की रोटी के लिए आदमी दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन नए साल में ये रोटी महंगी हो गई है। असल में बाजार में फुटकर आटे के रेट फिर से बढ़ गए हैं। इन दिनों एक किलो आटा 32 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

रोटियां बनाने के लिए आटा हर घर की जरूरत है। जहां वर्ष 2022 में मार्च-अप्रैल के आसपास आटे के रेट 22 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 25 रुपये हो गए थे, इसके बाद दीपावली से पहले रेट फिर से बढ़कर 28 रुपये प्रति किलो हो गए थे। वहीं, दिसंबर में रेट 30 रुपये प्रति किलो तक हुए, अब आटा सीधे 32 रुपये किलो हो गया है।
सीपरी बाजार और अयोध्यापुरी के दुकानदार बताते हैं कि आज भी 70 फीसदी से अधिक आबादी चक्की या किराना की दुकानों से खुला आटा लेती है। ऐसे में इस आटे के रेट साल में कई बार घटते बढ़ते हैं। किराना दुकानदार श्याम सिंह और चरन बताते हैं कि कोरोना काल के बाद से आटे के रेट में गिरावट नहीं आई है। आटा महंगा होने से सूजी और मैदा भी महंगा हो गया है। उधर, गृहिणियां भी बता रही हैं कि हर तीन-चार महीने में आटे के रेट बढ़ने से गृहस्थी पर असर पड़ता है। उधर, जल्द ही होटलों में भी रोटी महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन

---
बोलीं महिलाएं-बार-बार बढ़ रहे रेट
वर्ष 2019-20 में कोरोना काल था, तब आटा महंगा बिका था। अब आटा क्यों महंगा मिल रहा है। साल में कई बार रेट बढ़ चुके हैं।
साधना विश्वकर्मा, खातीबाबा
--
वर्ष 2021 में आटा 27 रुपये किलो आता था। दिसंबर आते-आते 30 रुपये किलो हो गया। अब एक-दो रुपये फिर से बढ़ा दिए, इससे बड़ी दिक्कत होती है।
वंदना, नगरा
--
अब आम आदमी चैन से रोटी भी नहीं खा सकता। आटा तो हर घर की जरूरत है। बार-बार रेट बढ़ने से गृहस्थी का बजट गड़बड़ाने लगता है।
प्रीति देवी, मेहंदी बाग
---
बोले दुकानदार
नए साल के साथ ही बाजार में महंगाई दिख रही है। हर घर की जरूरत आटे के रेट में तेजी आई है। फुटकर आटा 30 की जगह 32 रुपये तक बिक रहा।
अजय कुमार, दुकानदार
----
दिसंबर के अंतिम हफ्ते में आटे के रेट में इजाफा हुआ है। इससे सूजी भी 35-38 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मैदा भी 35 रुपये प्रति किलो हो गया।
आदेश-दुकानदार
---
आटे के रेट बढ़ गए हैं। इससे सूजी और मैदा के रेट भी बढ़े हैं। नया साल महंगाई लेकर आया है। सामान महंगा होने से फुटकर के रेट में भी तेजी आई है।
अमित-दुकानदार
---
चीनी से महंगा हुआ गुड़
सर्दियों में गुड़ के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में चीनी 38 से 40 रुपये किलो मिल रही है, जबकि गुड़ की कीमत 40 से 45 रुपये प्रति किलो है। बाजार में लड्डू गुड़ महंगा है। जबकि परिया गुड़ 40 रुपये प्रति किलो है। दुकानदार राजेश कुमार और आदर्श ने बताया कि अबकी सर्दियों में गुड़ ज्यादा महंगा है। पैकिंग वाला लड्डू गुड़ भी 45 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें