फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहली बार 48 गांवों में पाइपलाइन से पहुंचा पानी, बहुत खुश हो रहीं बहूरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सालों से पेयजल का संकट झेलते आ रहे झांसी के आसपास के क्षेत्रों की किस्मत अब बदलने लगी। जिन गांवों में कभी पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगा करती थी। वहां की बहुएं सुबह से पानी के लिए परेशान होती थीं, उन 48 गांवों के 50 हजार घराें तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि उन्होंने जीवन में पहली बार घर में नल से पानी आता देखा है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइन, टंकी, जलाशय आदि बनाने का काम किया जा रहा है। झांसी में 1465.76 करोड़ की लागत से 10 ग्राम समूह पेयजल योजनाएं चल रही हैं, इन परियोजनाओं के पूरा होने पर ग्रामीणों को नल से जल मिलने लगेगा। उधर, एडीएम नमामि गंगे झांसी संजय पांडेय मुताबिक वर्तमान में 48 गांव तक पानी पहुंचाया जा चुका है। 600 गांवों तक जल्द पानी पहुंच जाएगा।
औपारा गांव के रघुराज सिंह यादव और सत्यपाल सिंह बताते हैं कि पहले गांव में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर हैंडपंपों पर जाना पड़ता था। अब घर में पानी मिलने से सबसे ज्यादा खुशी महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

महिलाएं बताती हैं कि पहले तो सुबह से ही पानी के लिए उठना पड़ता था।
इन गांवों में पहुंचा पानी
- गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के ध्वानी, घुसगुवा, भरतपुरा, देदर, देवल, सिकरी, बुजुर्ग, दमना बुजुर्ग, डबरा बुजुर्ग।
- बुढ़पुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के खेरी, बैजपुर, गुआवली, घिसौली-1, घिसौली-2, हीरापुर, बुढ़पुरा, बघौरा।
- कुरैचा ग्राम समूह पेयजल योजना के कुआंन, बुढ़िया, बम्हौरी, बिजरवारा, बघौरी, स्यावनी, बुजुर्ग, कुरैचा, बौंडा, अतपेई, नबादा।
- पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना के हरपुरा, पंचमपुरा, घाटकोटरा, पुरवा, पहाड़िया, खिरक, भंडरा, खुजा, रोनी, चितावत, सिंगरावारा, हीरापुर, पचोवई, बीरा, बड़ागांव, परसरा, खिरक, कैमारी, धायपुरा, नयागांव।
- बड़वार ग्राम समूह पेयजल योजना के बिरारी, बंका पहाड़ी, अतरौनी, बड़वार, डाबर।
इन परियोजनाओं पर चल रहा है काम
गुलारा के आठ गांव, बुढपुरा के आठ गांव, कुरैचा के छह गांव, पुरवा के 18 गांव, बड़वार पेयजल योजना के आठ गांव में पानी पहुंचा है। इसके साथ ही बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, इमलौटा, बरथरी, टहेरका के छह सौ गांवों में अभी पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पानी पहुंचाने की डेडलाइन जून 2023 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें