झांसी। विकास भवन के एक अधिकारी कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट आने से पहले अधिकारी अस्पताल के वृद्ध वार्ड में भर्ती हो गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल के वृद्ध वार्ड को बंद कर दिया गया है। विकास भवन के एक अधिकारी को काफी समय से बुखार की शिकायत थी। जिस पर वह जिला अस्पताल कोराना की जांच कराने के लिए गए। सैंपल लेने के बाद वह जिला अस्पताल के वृद्ध वार्ड में भर्ती हो गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अधिकारी को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि वार्ड को सेनेटाइज कराकर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दो दिन पूरे होते ही वार्ड को खोल दिया जाएगा।