फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक 42870 को लगानी होगी वैक्सीन, पहले भी करा सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 60 साल या इससे ऊपर के बुजुर्गों और 45 से 60 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का चार मार्च से टीकाकरण शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला हॉस्पिटल में अब सप्ताह में छह दिन कोरोना की वैक्सीन लगेगी। कुछ न्यू पीएचसी, सीएचसी में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगेगा। इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। शासन ने झांसी के लिए मार्च में टीकाकरण का लक्ष्य 42870 व ललितपुर के लिए 29147 रखा गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि शहरी कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर 60 प्रतिशत स्लॉट प्री रजिस्ट्रेशन के लिए रखा जाएगा। 40 प्रतिशत स्लॉट वॉक इन के आधार पर भरे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्री रजिस्ट्रेशन के आधार पर 50 प्रतिशत और वॉक इन के आधार पर 50 प्रतिशत स्लॉट भरे जाएंगे। वैक्सीनेशन का काम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। सुबह नौ से 11 बजे तक प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। 11 बजे के बाद अन्य सभी लोग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण करवाएंगे।
सभी निजी केंद्रों के लिए चिकित्सा विभाग के एक नोडल ऑफिसर की तैनाती की जाएगी, जो उनके साथ समन्वय बनाएंगे। तीन मार्च को पूर्वाह्न और अपराह्न के दो सत्रों में निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसकी सूचना राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा प्रथक से उपलब्ध कराई जाएगी। निजी अस्पतालों को सौ अथवा सौ के गुणांक में ही वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. विमल आर्या ने बताया कि चार साइट बनाई गई हैं। प्रत्येक में सौ-सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के दो संक्रमित मिले
जिले में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 10463 पहुंच गया है। मंगलवार को 2392 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर से 782, ट्रू नेट के सात और एंटीजन किट से 1603 नमूनों की जांच हुई। मौजूदा समय में झांसी में एक्टिव केस 27 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें