झांसी। जिले में कोरोना वायरस से फिर एक मौत हो गई है। इसके अलावा 149 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1955 हो गई है।
बरुआसागर निवासी 70 वर्ष महिला को एक फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। उसी दिन महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोविड अस्पताल में भर्ती कर महिला का इलाज शुरू किया गया। महिला की हालात में सुधार नहीं हुआ और फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला पहले से डायबिटीज की रोगी थी और गंभीर सेप्सिस का शिकार हो गई थीं। अब झांसी में कोरोना से तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को 3609 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1952, ट्रू नेट से सात और एंटीजन किट 1650 सैंपलों की जांच की गई। कैंट में 38 रोगी के अलावा सीपरी बाजार, नंदनपुरा, आवास विकास, सिविल लाइन, ग्वालियर रोड, शिवाजी नगर, बड़ाबाजार, दतिया गेट समेत 149 संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में 39, मिलिट्री अस्पताल में 99, जिला कारागार में 44 और 1453 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। अब रिकवरी रेट घटकर 93.96 फीसदी हो गया है।