फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की हत्या में किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में रविवार को उसकी बेटी ने किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुईं हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। लेकिन, हाथ अभी खाली ही हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर रात प्रेमनगर थाना इलाके के पुलिया नंबर नौ के रेलगंज मुहल्ले में घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी (70) की लाश रक्तरंजित अवस्था में पाई गई थी। कातिल ने पहले महिला का तकिये से मुंह दबाया था और उसके बाद सिर पर पीछे की ओर से किसी भारी चीज से वार किया गया था। सामान बिखरा हुआ था और घर में रखी नकदी और आभूषण गायब थे। शव की हालत को देखकर हत्या एक दिन पहले शुक्रवार को होने का अंदाजा लगाया गया था। पुलिस ने पड़ताल के बाद महिला के घर में रहने वाले किरायेदार पर हत्या की आशंका जताई थी। तफ्तीश में सामने आया था कि कुछ दिन पहले महिला के घर एक दंपती किराये पर रहने आए थे। घटना के बाद से उनका कोई पता नहीं है। इसके अलावा किरायेदार की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। रविवार को इस मामले में मृतका की बेटी नगरा निवासी कृष्णकुमार की पत्नी द्रोपदी शाक्या ने अज्ञात किरायेदार के खिलाफ थाना प्रेमनगर में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार जुटी रहीं। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाते रहे। इसके अलावा मुहल्ले के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन, पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाए। क्षेत्र के जिस व्यक्ति के माध्यम से महिला के घर किरायेदार को रखा गया था, वो भी उसकी बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया। ऐसे में पुलिस के हाथ खाली ही बने हुए हैं।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें