फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओएचई का गुल हुआ करंट, तीन ट्रेनों की थमी रही रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को ओएचई का करंट अचानक गुल हो गया, जिससे तीन सवारी ट्रेनें 25 मिनट तक बिजौली और झांसी के बीच फंसी रहीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार को दिन में 11.25 बजे अचानक पुलिया नंबर नौ में स्थित एनआरडी यार्ड में ओएचई का करंट गुल हो गया। इससे झांसी और बिजौली के बीच रेल ट्रैक प्रभावित हो गया। करंट गायब होने की वजह से गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिजौली यार्ड में फंसी रही, जबकि 12651 तमिलनाडु संपर्क क्रांति और 12807 समता एक्सप्रेस बिजौली-झांसी के बीच खड़ी रहीं। यह तीनों सवारी गाड़ियां 25-25 मिनट तक फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12.20 बजे ओएचई का करंट वापस लौटने पर गाड़ियां आगे बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पर मालगाड़ी रुकवाई
झांसी। बुधवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे एक प्वाइंटमैन ने कंट्रोल रूम में बबीना की ओर जा रही एक मालगाड़ी के वैगन के नीचे से चिंगारी नजर आने की सूचना दी। मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था। प्वाइंटमैन की सूचना पर बुढ़पुरा-बबीना के बीच ओएचई बंद कर गाड़ी को रुकवा दिया गया। इसके बाद हुई जांच में कुछ नहीं निकला। 10 मिनट बाद गाड़ी को आगे बढ़ा दिया गया। इससे पीछे आ रहीं तीन और मालगाड़ियों को रुकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें