फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हे भगवान...कुछ तो रहम करो ... आफत की बारिश बंद करो

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर : जिले में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान मारकर बहने लगे हैं। बांधों में पानी की आवक बढ़ने से सभी 14 बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। कुछ क्षेत्रों में नदियों पर बने पुल डूब गए और यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि एक से 11 सितंबर जिले की औसत बारिश 98.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह जनपद की मानक बारिश से करीब दो मिलीमीटर अधिक है। अब लगातार बारिश से संभावना है कि आंकडा 173 मिमी तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग 14 सितंबर तक बारिश बता रहा है। वहीं, जनपद में तीन क्षेत्रों में बारिश के दौरान मकान गिरने से किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सौजना के मां बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बारिश से जनपद के 14 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश से बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें