फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 24 घंटे में 180 एमएम बारिश, 25 साल का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के सामान्य आंकड़े के नजदीक पहुंचा झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसून की विदाई से पहले झांसी में मेघ उमड़-घुमड़कर बरस रहे हैं। 24 घंटे के दरम्यान 180 एमएम (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई है, जिससे पिछले 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके अलावा, एक ही दिन में झांसी बारिश के औसत आंकड़े के नजदीक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
झांसी में मानसून का सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। मानसून की शुरुआत से पहले अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन इसके विपरीत जून माह सूखा गुजर गया था और जुलाई में भी लोग बारिश को तरसते रहे थे। अगस्त में जरूर मानसून थोड़ा मेहरबान हुआ था। फिर झांसी में बारिश के सामान्य आंकड़े 825 एमएम से काफी पीछे था। मंगलवार की दोपहर तक यहां 510 मिमी बारिश ही हुई थी। लेकिन, पिछले 24 घंटे के दरम्यान बारिश का क्रम लगातार जारी रहा। कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। बुधवार की शाम पांच बजे तक मौसम विभाग की ओर से 180 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे सितंबर में एक ही दिन में बारिश का पिछले 25 साल रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले सन 1999 में सितंबर में झांसी में 24 घंटे में 155 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर में एक दिन में हुई बारिश का 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बृहस्पतिवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें