फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दवाएं बेचते नर्सिंग छात्र दबोचा

Wed, 08 Feb 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी दवाएं बेचते नर्सिंग छात्र दबोचा - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में सरकारी दवा के साथ नर्सिंग छात्र को डॉक्टरों ने दबोच लिया। वह मरीजों के साथ दवाओं का सौदा कर रहा था। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नर्सरी की ट्रेनिंग करने के लिए कुछ समय पूर्व छात्रों को रखा गया था। इन छात्रों की वार्डों में ड्यूटी लगाई गई थी। एक छात्र पर पिछले महीने दवा चोरी करने और मरीजों से कमीशनबाजी करने का आरोप लगा था। जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई थी। इस पर मेडिकल कॉलेज अधिकारियों ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बताया गया कि इसके बावजूद छात्र ने अपने कारनामे बंद नहीं किए। मंगलवार को छात्र वार्ड में सरकारी दवाएं चोरी कर मरीजों को बेच रहा था। तभी कुछ डॉक्टरों की उस पर नजर पड़ गई। दवा देखकर डॉक्टरों ने पूछताछ की तो छात्र गुमराह करने लग गया। छात्र भागने की फिराक में था लेकिन डॉक्टरों ने उसे दबोच लिया। इसकी सूचना कॉलेज के अधिकारियों को दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि नर्सिंग छात्र कमीशनखोरी के आरोप में ट्रेनिंग से निकाला जा चुका है। मंगलवार को फिर आ गया था। डॉक्टरों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें