फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : अनुपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
27gar_2_27022025_316
विज्ञापन

गरौठा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोदी ने तहसील सभागार में चौपाल लगाकर महिला उत्पीड़न के अलावा अन्य लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने तहसील प्रांगण में उपस्थित तमाम विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया है कि महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें। कोई भी महिला शिकायत के लिए दर-दर न भटके। यदि ऐसी कोई महिला की शिकायत मिलती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति व महिलाओं को शासन द्वारा क्रियांवयन की जाने वाली योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिले। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संबंधित विभाग आगे आएं। धवाकर निवासी रूबी पत्नी अतर सिंह यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका देवर वृषभान मुहल्ले के आशाराम, हरीकिशुन फोन पर अभद्रता करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने बताया कि उसके ससुर ने महिला को 6 बीघा जमीन दी थी। जिसको लेकर उसका देवर जबरन छुड़ाना चाहता है। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रामदत्त, सीओ राजेश राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू पाठक, प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें