फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिधियों, अफसरों को नहीं दिखता लोगों का दुख

विज्ञापन
अपने घर के सामने पानी के लिए बनाए गए चैम्बर से पानी निकालती बालिका। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। महानगर के झांसी-ललितपुर मार्ग स्थित राजगढ़ व बिजौली में सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। सालों से किसी भी अफसर व जनप्रतिनिधि ने इलाके की कोई भी सुध नहीं ली है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब माताटीला बांध से सप्लाई किए जाने वाली मुख्य पाइप लाइन यहीं से होकर गुजर रही है। जो लाखों लोगों की प्यास बुझा रही है।
विज्ञापन

बिजौली व राजगढ़ इलाके में लगभग बीस हजार से अधिक आबादी रहती है। क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन नहीं होेने के कारण पूरा इलाका भूगर्भ जल पर ही आधारित है। इलाके में लगे अधिकांश हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हुए हैं और जो सही भी है तो उनमें से पानी नहीं निकल रहा है। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। गर्मी के नजदीक आते ही समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेते हैं। बिजौली इलाके के रोहतयाना व बजरंग नगर के लोग एक स्थानीय कुएं से पानी भरते हैं। इसके एवज में कुएं के मालिक को छह सौ रुपये प्रतिमाह अदा करना पड़ता है। त्योहारों में भी जल-संस्थान की ओर से पानी के टैंकरों की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि समस्या के निदान के लिए जल्द ही पानी की पाइपलाइन को डालने का काम शुरू किया जाएगा।
बिजौली क्षेत्र में सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भी कई किलोमीटर तक जा कर पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

दीक्षा, स्थानीय नागरिक
छह साल से इलाके में रह रहे हैं। पानी के लिए रोजाना ही जद्दोजहद करना पड़ती है। दूर-दराज के इलाकों से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। समस्या का स्थाई निदान जरूरी है।
ज्योति पाल, स्थानीय नागरिक
बारह साल पहले बिजौली में मकान का निर्माण कराया था। रोजाना पानी के लिए दरबदर भटकना पड़ता है। छह सौ रुपये प्रतिमाह अदा कर पानी को खरीदना पड़ता है।
रेखा, स्थानीय नागरिक
पति ऑटो चालक हैं दिन भर ऑटो चलाकर जब शाम को घर आते हैं तक घर के सभी बर्तनों को ऑटों में रखकर कई किलोमीटर दूर स्थित खैलार से पानी लाना पड़ता है।
प्रार्थना, स्थानीय नागरिक
पानी की समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से लिखित व मौखिक तरीके से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी भी अफसर द्वारा समस्या के निदान के लिए कोई अहम कदम नहीं उठाया है।
कमलापत, स्थानीय नागरिक
स्थानीय लोग सुबह उठते ही पानी की तलाश में जुट जाते हैं। घरों में पानी की व्यवस्था करने के बाद ही काम-धंधे पर निकलते हैं। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राकेश पाल, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें