फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya: केशव प्रसाद मौर्य बोले, अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के सरगना हैं अखिलेश

Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उप मुख्यमंत्री बोले कि सरकार द्वारा अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में अखिलेश यादव का बयान आना कोई नई बात नहीं है। तंज कसा कि अगर अखिलेश अपराधियों का साथ छोड़ दें तो उनके पास सरकार का विरोध करने का कोई मुद्दा नहीं बचेगा। जैसे बिना पानी के मछली फड़फड़ाती है, वैसे ही अखिलेश बिना सत्ता के फड़फड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के सरगना हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों की पूजा नहीं होती है। प्रदेश में अपराधी कहीं भी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। झांसी दौरे पर आए डिप्टी सीएम ने ये बात पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों द्वारा किए गए सवाल के जवाब में कही।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बोले कि सरकार द्वारा अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में अखिलेश यादव का बयान आना कोई नई बात नहीं है। तंज कसा कि अगर अखिलेश अपराधियों का साथ छोड़ दें तो उनके पास सरकार का विरोध करने का कोई मुद्दा नहीं बचेगा। जैसे बिना पानी के मछली फड़फड़ाती है, वैसे ही अखिलेश बिना सत्ता के फड़फड़ा रहे हैं।

पीएफआई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में साजिश रचने, हिंसा फैलाने, भारत की एकता, अखंडता को खतरा पहुंचाने वाला ये संगठन है। यूपी सहित कई राज्यों ने भारत सरकार से अनुरोध किया था कि ऐसे संगठन को प्रतिबंधित किया जाए। ये संगठन समय-समय पर हिंसा फैलाता है। जो सिर्फ मुस्लिम वोटों की फसल काटना चाहते हैं, उनको भविष्य में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे लोगों को हिंदू क्या इनको मुसलमान भी वोट नहीं देगा, क्योंकि बड़ी संख्या में मुस्लिम भी पीएफआई के विरोध में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा
कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो अभियान चलाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव ने कहा कि वहां तो पार्टी छोड़ो अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से त्यागपत्र दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर बोले कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें