फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर ठेले, राह चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के ओवरब्रिज के नीचे से निकलना आसान नहीं है। फुटपाथ तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। उसके आगे पटरी दुकानदार बैठे रहते हैं। रही सही कसर ऑटो चालक आधी सड़क पर वाहन खड़ा करके पूरी कर देते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन भी रेंगते नजर आते हैं।
विज्ञापन

झांसी के प्रमुख बाजारों में सीपरी भी शामिल है। यहां पर खरीदारी के लिए रोजाना लगातार लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा, नंदनपुरा, आवास विकास, नगरा, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों में जाने के लिए भी कई लोग सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे से गुजरते हैं। सीपरी ओवरब्रिज के नीचे की सड़क दोनों तरफ अतिक्रमण की चपेट में है। अमर उजाला ने शुक्रवार को ओवरब्रिज के नीचे पड़ताल की तो अधिकतर स्थायी दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा जमाए दिखे। उनकी दुकान के आगे ठेले खड़े थे। पटरी दुकानदार भी फुटपाथ और सड़क पर बैठे मिले। सवारियां बैठाने के लिए आधी सड़क तक बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े दिखाई दिए। दूसरी तरफ भी फल-सब्जी आदि बेचने वाले ठेले और पटरी दुकानदार बैठे मिले। इससे सीपरी ओवरब्रिज के नीचे से निकलने में वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही थी। लोगों ने बताया कि अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। संयुक्त नगर आयुक्त और प्रभारी अतिक्रमण वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सीपरी बाजार में अभियान चलाया जाएगा। जिन्होंने भी अतिक्रमण कर रखा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें